रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड्स (RRBs) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) लेवल-2 पदों के लिए CEN 01/2026 इंडिकेटिव नोटिस जारी कर दिया है। पूरे भारत में 11,127 पदों की भर्ती हो रही है। यह साल की सबसे बड़ी रेलवे भर्ती है।
- कुल पद: 11,127
- वेतनमान: पे लेवल-2 – ₹19,900 (7वें CPC) + DA/HRA/रनिंग अलाउंस आदि
- आवेदन शुरू: 15 मई 2026
- आवेदन अंतिम तिथि: 14 जून 2026
- योग्यता: 10वीं + ITI या इंजीनियरिंग डिप्लोमा/डिग्री
- चयन: CBT-1 → CBT-2 → CBAT → दस्तावेज सत्यापन → मेडिकल
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
- 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में ITI (NCVT/SCVT)
- या इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा
- या इंजीनियरिंग डिग्री (B.E./B.Tech)
- योग्य ट्रेड: मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल आदि
आयु सीमा (1 जुलाई 2026 को)
- न्यूनतम: 18 वर्ष
- अधिकतम: 30 वर्ष
- छूट: SC/ST – 5 वर्ष, OBC – 3 वर्ष, PwBD – 10 वर्ष, पूर्व सैनिक – नियम अनुसार
वेतन एवं लाभ
- मूल वेतन: ₹19,900 (लेवल-2)
- DA, HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, रनिंग अलाउंस आदि सहित अनुमानित इन-हैंड: ₹35,000 – ₹45,000 प्रति माह
- प्रमोशन के बाद लोको पायलट बनने पर वेतन और बढ़ जाता है
- अन्य लाभ: NPS पेंशन, परिवार सहित मेडिकल, रेल पास, LTC, ग्रेच्युटी आदि
चयन प्रक्रिया
- CBT-1 (स्क्रीनिंग): मैथ्स, रीजनिंग, जनरल साइंस, जनरल अवेयरनेस
- CBT-2: पार्ट A (जनरल) + पार्ट B (ट्रेड स्पेसिफिक)
- CBAT (कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट): मनोवैज्ञानिक योग्यता
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षा (रेलवे मेडिकल मानकों के अनुसार)
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- RRB आधिकारिक पोर्टल पर जाएं Click Here
- “New Registration” पर क्लिक कर अकाउंट बनाएं
- आधार से नाम और जन्म तिथि 100% मैच कराएं
- फॉर्म भरें – शैक्षणिक विवरण, जोन प्राथमिकता
- फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट करें → प्रिंटआउट लें
आवेदन शुल्क (पिछली भर्ती के आधार पर):
- सामान्य/OBC/EWS: ₹500
- SC/ST/महिला/PwBD: ₹250 (परीक्षा देने पर रिफंड)
महत्वपूर्ण तिथियां
- इंडिकेटिव नोटिस जारी: 21 मार्च 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 मई 2026
- आवेदन अंतिम तिथि: 14 जून 2026
- CBT-1 परीक्षा तिथि: बाद में सूचित


