Naukripoint

2 Dec. 2025
Naukri Point

SSC GD Constable भर्ती 2026

मुख्य जानकारी:
कुल पद: 25487
आरंभ तिथि :01/12/2025
अंतिम तिथि: 31/12/2025

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कांस्टेबल (GD) भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती CAPFs, SSF और Assam Rifles (GD) Rifleman पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इस बार कुल 25,487 पदों पर भर्ती की जाएगी — जिसमें सबसे ज्यादा वैकेंसी CISF में है।

10वीं पास उम्मीदवार 01 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SSC GD 2026: मुख्य बिंदु

  • परीक्षा का नाम: SSC Constable (GD) परीक्षा 2026
  • आयोजक संस्था: Staff Selection Commission (SSC)
  • कुल पद: 25,487
  • योग्यता: 10वीं पास
  • आयु सीमा: 18 से 23 वर्ष
  • वेतन: पे लेवल-3 (₹ 21,700 – ₹ 69,100)
  • फॉर्म तिथि: 01 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025
  • परीक्षा तिथि: फरवरी–अप्रैल 2026 (संभावित)

SSC GD Vacancy 2026 — फोर्स-वाइज ब्रेकडाउन

बल/फोर्स पुरुष महिला कुल
BSF 524 92 616
CISF 13,135 1,460 14,595
CRPF 5,366 124 5,490
SSB 1,764 0 1,764
ITBP 1,099 194 1,293
Assam Rifles 1,556 150 1,706
SSF 23 0 23
कुल 23,467 2,020 25,487

SSC GD 2026 की पात्रता (Eligibility)

1. शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो।

नोट: कट-ऑफ डेट तक 10वीं पास का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।


2. आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम: 18 वर्ष
  • अधिकतम: 23 वर्ष

जन्म तिथि सीमा:

  • 02-01-2003 से पहले नहीं
  • 01-01-2008 के बाद नहीं

आयु में छूट:

  • SC/ST — 5 वर्ष
  • OBC — 3 वर्ष
  • Ex-Servicemen — 3 वर्ष (सेवा अवधि के बाद)

शारीरिक मानक (PST)

श्रेणी पुरुष ऊँचाई महिला ऊँचाई पुरुष छाती
सामान्य/OBC/SC 170 सेमी 157 सेमी 80–85 सेमी
ST 162.5 सेमी 150 सेमी 76–81 सेमी

पहाड़ी क्षेत्र, पूर्वोत्तर, गोरखा आदि के लिए अलग छूट लागू होगी।

फिजिकल टेस्ट (PET)

पुरुष

  • 5 किमी दौड़ — 24 मिनट में

महिला

  • 1.6 किमी — 8.5 मिनट में

लद्दाख क्षेत्र:

  • पुरुष: 1.6 किमी — 7 मिनट
  • महिला: 800 मीटर — 5 मिनट

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

SSC GD में कुल 4 चरण होंगे:

1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE)

  • समय: 60 मिनट
  • कुल प्रश्न: 80
  • प्रत्येक प्रश्न: 2 अंक
  • निगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक

विषय:

  1. सामान्य बुद्धिमत्ता व तर्क
  2. सामान्य ज्ञान
  3. गणित
  4. अंग्रेजी/हिन्दी

2. PET — दौड़

3. PST — मापदंड

4. मेडिकल टेस्ट व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. SSC की नई वेबसाइट पर जाएँ —Click Here
    /li>
  2. OTR (One-Time Registration) पूरा करें।
  3. लाइव फोटो का उपयोग होगा — पुरानी फोटो अपलोड नहीं चलेगी।
  4. सभी 7 फोर्स की प्राथमिकता (Preference) भरें — बाद में बदला नहीं जा सकेगा।
  5. ₹100 शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन जमा करें।
  6. फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकलें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 01 दिसंबर 2025
आवेदन प्रारंभ 01 दिसंबर 2025
आवेदन समाप्त 31 दिसंबर 2025
शुल्क भुगतान अंतिम तिथि 01 जनवरी 2026
सुधार विंडो 08–10 जनवरी 2026
परीक्षा तिथि फरवरी–अप्रैल 2026

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
General/OBC/EWS ₹100
SC/ST/महिला/Ex-SM निशुल्क