Naukripoint

RSSB लैब असिस्टेंट भर्ती 2026

मुख्य जानकारी:
कुल पद: 804
आरंभ तिथि :27/01/2026
अंतिम तिथि: 25/02/2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB / RSMSSB) ने विभिन्न राज्य विभागों में लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट के कुल 804 पदों पर संयुक्त भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। यह 12वीं पास (विज्ञान एवं भूगोल स्ट्रीम) उम्मीदवारों के लिए राजस्थान सरकार में स्थायी नौकरी पाने का बहुत बड़ा मौका है।

  • अच्छा वेतन (पे लेवल 5 एवं 8)
  • माध्यमिक शिक्षा, कृषि, फॉरेंसिक साइंस, कॉलेज शिक्षा आदि विभागों में पद
  • लिखित परीक्षा: मई 2026 में निर्धारित

ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी 2026 से शुरू होंगे और 25 फरवरी 2026 तक चलेगा।

भर्ती के प्रमुख बिंदु

  • भर्ती संगठन: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB / RSMSSB)
  • पदों के नाम: लैब असिस्टेंट एवं जूनियर लैब असिस्टेंट
  • कुल रिक्तियां: 804
  • नौकरी स्थान: राजस्थान
  • वेतनमान: पे लेवल-8 एवं लेवल-5
  • आवेदन मोड: केवल ऑनलाइन
  • आवेदन तिथियां: 27 जनवरी 2026 से 25 फरवरी 2026

विभागवार रिक्ति विवरण

विभाग का नाम पद का नाम कुल रिक्तियां
माध्यमिक शिक्षा विभाग लैब असिस्टेंट ग्रेड-III 500
कॉलेज शिक्षा विभाग लैब असिस्टेंट (भूगोल) 136
राज्य फॉरेंसिक साइंस लैब जूनियर लैब असिस्टेंट 68
राज्य फॉरेंसिक साइंस लैब लैब असिस्टेंट (नॉन-फोटो) 31
कृषि विभाग लैब असिस्टेंट 32
संस्कृत शिक्षा विभाग लैब असिस्टेंट 17
PHED (जल विभाग) जूनियर लैब असिस्टेंट 18
राज्य फॉरेंसिक साइंस लैब लैब असिस्टेंट (फोटो) 02
कुल 804

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

  • लैब असिस्टेंट (विज्ञान) – माध्यमिक शिक्षा / कृषि / संस्कृत / PHED: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (विज्ञान स्ट्रीम – भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, गणित आदि) उत्तीर्ण + हिंदी (देवनागरी लिपि) एवं राजस्थान संस्कृति का ज्ञान अनिवार्य
  • लैब असिस्टेंट (भूगोल) – कॉलेज शिक्षा: 12वीं में भूगोल विषय के साथ उत्तीर्ण
  • लैब असिस्टेंट / जूनियर लैब असिस्टेंट (फॉरेंसिक साइंस): 12वीं विज्ञान न्यूनतम द्वितीय श्रेणी + कंप्यूटर योग्यता (RSCIT / ‘O’ लेवल / कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा)

आयु सीमा (01 जनवरी 2027 को)

  • न्यूनतम: 18 वर्ष
  • अधिकतम: 40 वर्ष

आयु छूट

  • पिछली भर्तियां न होने के कारण सभी उम्मीदवारों को अतिरिक्त 3 वर्ष की छूट
  • SC/ST/OBC/MBC/EWS (पुरुष – राजस्थान): 5 वर्ष
  • सामान्य (महिला): 5 वर्ष
  • SC/ST/OBC/MBC/EWS (महिला – राजस्थान): 10 वर्ष

वेतन एवं लाभ

  • पे लेवल 8 (अधिकांश लैब असिस्टेंट पद): पे मैट्रिक्स लेवल-8 → मूल वेतनमान लगभग ₹26,300 – ₹85,500
  • पे लेवल 5 (जूनियर लैब असिस्टेंट): पे मैट्रिक्स लेवल-5

अन्य भत्ते: DA, HRA, मेडिकल भत्ता आदि राजस्थान सरकार नियमों के अनुसार प्रोबेशन अवधि: 2 वर्ष (फिक्स्ड रेमुनरेशन के बाद नियमितीकरण) पेंशन: NPS (नई पेंशन योजना) के अंतर्गत

चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा पैटर्न

परीक्षा योजना (विज्ञान पदों के लिए) दो पेपर – प्रत्येक 200 अंक (कुल 400 अंक)

  • पेपर-I: सामान्य ज्ञान (राजस्थान इतिहास, कला, संस्कृति, भूगोल, समसामयिक घटनाएं, विश्व एवं भारत GK, शैक्षिक मनोविज्ञान) → 100 प्रश्न, 200 अंक, 2 घंटे
  • पेपर-II: विज्ञान (सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी स्तर – जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन) → 100 प्रश्न, 200 अंक, 2 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक कटौती
  • न्यूनतम अर्हता अंक: कुल 40%

भूगोल पदों के लिए

  • भाग-A: राजस्थान GK
  • भाग-B: भूगोल (सीनियर सेकेंडरी स्तर)

परीक्षा तिथियां

  • भूगोल पद: 09 मई 2026
  • विज्ञान पद: 10 मई 2026

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  1. SSO पोर्टल पर जाएंClick Here
  2. SSO ID से लॉगिन करें (नहीं है तो रजिस्टर करें)
  3. “Recruitment Portal” ऐप चुनें
  4. One Time Registration (OTR) पूरा करें (शुल्क: सामान्य/OBC-CL – ₹600, अन्य – ₹400)
  5. “RSSB Lab Assistant & Junior Lab Assistant Recruitment 2026” खोजें और “Apply Now” पर क्लिक करें
  6. OTR से विवरण स्वतः आएंगे – शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य विवरण भरें
  7. फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें (लाइव फोटो कैप्चर संभव)
  8. फॉर्म प्रिव्यू करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट लें

महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना जारी: 23 जनवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 27 जनवरी 2026
  • आवेदन अंतिम तिथि: 25 फरवरी 2026
  • भूगोल परीक्षा: 09 मई 2026
  • विज्ञान परीक्षा: 10 मई 2026

आवेदन शुल्क (OTR के तहत एक बार)

  • सामान्य / OBC (क्रीमी लेयर): ₹600/-
  • OBC (NCL) / EWS / SC / ST / दिव्यांग: ₹400/-
  • भुगतान मोड: ऑनलाइन

Social

Download App

naukri-pointnaukri-point