राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्रथम श्रेणी शिक्षक पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 3225 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2025 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 12 सितंबर 2025 है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है (01 जनवरी 2026 को आधार मानकर)। इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
| घटना | तिथि |
|---|---|
| अधिसूचना जारी | 17 जुलाई 2025 |
| आवेदन प्रारंभ | 14 अगस्त 2025 |
| अंतिम तिथि | 12 सितंबर 2025 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 12 सितंबर 2025 |
| परीक्षा तिथि | शीघ्र सूचित की जाएगी |
| प्रवेश पत्र जारी | परीक्षा से पहले |
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सामान्य / अन्य राज्य: ₹600/-
- एससी / एसटी, ओबीसी / बीसी: ₹400/-
- सुधार शुल्क: ₹500/-
भुगतान के तरीके: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट।
आयु सीमा (As on 01 जनवरी 2026)
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- नियमानुसार आयु में छूट उपलब्ध।
कुल पदों का विवरण
कुल पद: 3225
विषयवार पदों का विवरण (Subject Wise Vacancy)
| क्रमांक | विषय | पद |
|---|---|---|
| 1 | हिंदी | 710 |
| 2 | अंग्रेज़ी | 307 |
| 3 | संस्कृत | 70 |
| 4 | राजस्थानी | 06 |
| 5 | पंजाबी | 06 |
| 6 | उर्दू | 140 |
| 7 | इतिहास | 170 |
| 8 | राजनीति विज्ञान | 350 |
| 9 | भूगोल | 270 |
| 10 | अर्थशास्त्र | 34 |
| 11 | समाजशास्त्र | 22 |
| 12 | लोक प्रशासन | 02 |
| 13 | गृह विज्ञान | 70 |
| 14 | रसायन विज्ञान | 177 |
| 15 | भौतिक विज्ञान | 94 |
| 16 | गणित | 14 |
| 17 | जीव विज्ञान | 85 |
| 18 | वाणिज्य | 430 |
| 19 | ड्रॉइंग | 180 |
| 20 | संगीत | 07 |
| 21 | शारीरिक शिक्षा | 73 |
| 22 | कोच (एथलेटिक्स) | 02 |
| 23 | कोच (बास्केटबॉल) | 02 |
| 24 | कोच (वॉलीबॉल) | 01 |
| 25 | कोच (हैंडबॉल) | 01 |
| 26 | कोच (कबड्डी) | 01 |
| 27 | कोच (टेबल टेनिस) | 01 |
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
- संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduate) या समकक्ष डिग्री, साथ में बी.एड./डिग्री या डिप्लोमा (NCTE/Government मान्यता प्राप्त)।
- देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति की जानकारी।
- कुछ विषयों के लिए विशेष योग्यता:
- जीव विज्ञान: स्नातकोत्तर डिग्री (जूलॉजी/बॉटनी/माइक्रोबायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी आदि) व स्नातक स्तर पर बॉटनी और जूलॉजी का अध्ययन।
- वाणिज्य: स्नातकोत्तर डिग्री व उच्च माध्यमिक स्तर पर निर्धारित कॉमर्स विषय।
- ड्रॉइंग: स्नातकोत्तर या 4/5 वर्षीय डिप्लोमा (आर्ट्स)।
- संगीत: स्नातकोत्तर (संगीत)।
- शारीरिक शिक्षा: स्नातक व M.P.Ed. (2 वर्ष)।
- कोच: स्नातक, B.P.Ed./डिप्लोमा व NIS सर्टिफिकेट।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सीय परीक्षण
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
- उम्मीदवार 14 अगस्त 2025 से 12 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन हेतु आधिकारिक वेबसाइट RPSC Official Website पर जाएं।
- आवेदन शुल्क का भुगतान निर्धारित माध्यम से करें।
- अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूर्ण करें।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
- ऑनलाइन आवेदन करें: Click Here
- आधिकारिक अधिसूचना: Click Here
- आधिकारिक वेबसाइट: RPSC Website


