मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने प्लांट अटेंडेंट (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल) के 90 नियमित पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है।
ये भर्ती राज्य के विभिन्न थर्मल और हाइड्रो पावर प्लांट्स के लिए की जा रही है।
यह ITI पास उम्मीदवारों के लिए एक मजबूत और स्थायी सरकारी नौकरी पाने का मौका है।
ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक खुले रहेंगे।
MPPGCL भर्ती 2025 – मुख्य बिंदु
- संगठन: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड
- पद: प्लांट अटेंडेंट (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल)
- कुल पद: 90
- स्थान: मध्य प्रदेश
- वेतनमान: लेवल-6 (₹25,300 – ₹80,500)
- आवेदन मोड: ऑनलाइन
- शुरुआत: 1 दिसंबर 2025
- अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2025
MPPGCL रिक्ति विवरण 2025
| पद | कोड | कुल पद |
|---|---|---|
| प्लांट अटेंडेंट – मैकेनिकल | P01 | 53 |
| प्लांट अटेंडेंट – इलेक्ट्रिकल | P02 | 37 |
| कुल | 90 |
(नोट: SC/ST/OBC/EWS आरक्षण केवल MP domicile पर लागू होगा।)
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
1. शैक्षणिक योग्यता
प्लांट अटेंडेंट – मैकेनिकल (P01)
- 10वीं पास
- ITI (मशीनिस्ट / फिटर / वेल्डर / HP वेल्डर / मैकेनिक पंप / मैकेनिक व्हीकल / मोटर मैकेनिक / डीज़ल मैकेनिक)
- न्यूनतम अंक:
- UR/OBC (MP): 65%
- विभागीय: 60%
- SC/ST/EWS/PwD (MP): 55%
प्लांट अटेंडेंट – इलेक्ट्रिकल (P02)
- 10वीं पास
- ITI (इलेक्ट्रीशियन / वायरमैन / इलेक्ट्रॉनिक्स / इंस्ट्रुमेंटेशन)
- न्यूनतम अंक: ऊपर जैसा
2. आयु सीमा (01.01.2025 के अनुसार)
- न्यूनतम: 18 वर्ष
- अधिकतम: 40 वर्ष
- आरक्षण के बाद: MP domicile SC/ST/OBC/PwD/EWS/Govt कर्मचारी — अधिकतम 45 वर्ष
वेतनमान (Salary & Pay Scale)
- पे लेवल-6: ₹25,300 – ₹80,500
- ट्रेनी अवधि में वेतन:
- 1st Year: 70%
- 2nd Year: 80%
- 3rd Year: 90%
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- कुल प्रश्न: 100
- 75 – तकनीकी (ITI ट्रेड बेस्ड)
- 25 – सामान्य ज्ञान/अप्टीट्यूड
- कुल अंक: 100
- क्वालीफाइंग मार्क्स:
- UR: 40%
- SC/ST/OBC/EWS/PwD: 30%
- कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
2. दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
CBT मेरिट के आधार पर बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क (Application Fees)
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| UR | ₹1200/- |
| SC/ST/OBC/EWS/PwD (MP) | ₹600/- |
| भुगतान: ऑनलाइन |
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- MP Online पोर्टल पर जाएँ Click Here
- Registration करें
- Application फॉर्म भरें
- दस्तावेज़ अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट, ITI, caste certificate अगर लागू हो)
- शुल्क जमा करें
- आवेदन की प्रिंट कॉपी निकालें
महत्वपूर्ण तिथियाँ
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन | 27 नवंबर 2025 |
| आवेदन प्रारंभ | 01 दिसंबर 2025 |
| आवेदन अंतिम तिथि | 30 दिसंबर 2025 |
| CBT परीक्षा | जल्द जारी होगी |


