Naukripoint

MPESB नर्सिंग भर्ती 2026

मुख्य जानकारी:
कुल पद: 2317
आरंभ तिथि :06/04/2026
अंतिम तिथि: 20/04/2026

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल ने पब्लिक हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टोरेट के अधीन नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर पदों पर 2,317 रिक्तियों का बड़ा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

ये क्लास-III (नॉन-क्लेरिकल) स्थायी सरकारी पद हैं। नर्सिंग ऑफिसर (पोस्ट कोड 01–11): केवल महिला उम्मीदवारों के लिए सिस्टर ट्यूटर (पोस्ट कोड 12): पुरुष और महिला दोनों के लिए

आवेदन शुरू: 6 अप्रैल 2026 आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026 (केवल 15 दिनों का समय)

रिक्तियों का ब्रेकअप

नर्सिंग ऑफिसर (पोस्ट कोड 01–11) – केवल महिलाएं

पोस्ट कोड संस्थान / जगह रिक्तियां
01 सरकारी स्वायत्त स्वास्थ्य संस्थान 1,256
02 मेडिकल कॉलेज, विदिशा 34
03 मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर 273
04 मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी 34
05 मेडिकल कॉलेज, खंडवा 126
06 मेडिकल कॉलेज, शहडोल 32
07 मेडिकल कॉलेज, रतलाम 40
08 मेडिकल कॉलेज, जबलपुर 39
09 मेडिकल कॉलेज, छिंदवाड़ा 135
10 मेडिकल कॉलेज, रीवा 76
11 मेडिकल कॉलेज, दतिया 54

सिस्टर ट्यूटर (पोस्ट कोड 12) – पुरुष एवं महिला

पोस्ट कोड संस्थान रिक्तियां
12 सरकारी नर्सिंग कॉलेज 218

कुल: 2,317 पद (नर्सिंग ऑफिसर 2,099 + सिस्टर ट्यूटर 218)

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

नर्सिंग ऑफिसर (पोस्ट कोड 01–11)

  • 10+2 (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) पास
  • B.Sc. नर्सिंग या जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM)
  • GNM में न्यूनतम 45% अंक (SC/ST/OBC को 5% छूट)
  • मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में लाइव रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

सिस्टर ट्यूटर (पोस्ट कोड 12)

  • 10+2 (PCB) पास
  • B.Sc. नर्सिंग या पोस्ट बेसिक B.Sc. नर्सिंग
  • B.Sc. के बाद कम से कम 1 वर्ष का क्लिनिकल या टीचिंग अनुभव

आयु सीमा (1 जनवरी 2026 को)

  • न्यूनतम: 18 वर्ष
  • अधिकतम: 40 वर्ष

आरक्षण अनुसार छूट: SC/ST/OBC को 5 वर्ष, EWS को 10% छूट, एक्स-सर्विसमैन को नियम अनुसार।

सैलरी

  • नर्सिंग ऑफिसर: पे लेवल-7 – बेसिक पे ₹28,700
  • सिस्टर ट्यूटर: पे लेवल-9 – बेसिक पे ₹36,200

DA, HRA और अन्य भत्ते मध्य प्रदेश सरकार के नियम अनुसार मिलेंगे। अनुमानित इन-हैंड: नर्सिंग ऑफिसर के लिए ₹42,000–₹55,000, सिस्टर ट्यूटर के लिए ₹52,000–₹68,000 प्रति माह। प्रोबेशन पीरियड में स्टाइपेंड: पहले वर्ष 70%, दूसरे वर्ष 80%, तीसरे वर्ष 90%।

चयन प्रक्रिया

ऑनलाइन परीक्षा (CBT) – एक चरण

  • कुल 100 प्रश्न, 100 अंक
  • दो शिफ्ट में परीक्षा
  • पार्ट A: जनरल नॉलेज, हिंदी, इंग्लिश, जनरल मैथ, जनरल साइंस, एप्टीट्यूड (25 अंक)
  • पार्ट B: नर्सिंग सब्जेक्ट (75 अंक)

क्वालीफाइंग मार्क्स: सामान्य/OBC/EWS के लिए 50%, SC/ST के लिए 40%। अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर बनेगी।

आवेदन कैसे करें

  1. MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।Click Here
  2. “Online Application” सेक्शन में नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर परीक्षा 2026 चुनें।
  3. नाम, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल से रजिस्टर करें।
  4. पूरा फॉर्म भरें (शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि)।
  5. फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  6. MP Online पोर्टल से फीस जमा करें।
  7. फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट करें।
  8. कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 6 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026
  • फॉर्म सुधार की तिथि: 6 से 25 अप्रैल 2026
  • परीक्षा तिथि: 15 मई 2026 से शुरू

आवेदन शुल्क

  • MP डोमिसाइल सभी श्रेणियां: ₹500
  • MP डोमिसाइल SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग: ₹250
  • बैकलॉग पद (डायरेक्ट रिक्रूटमेंट): निःशुल्क