अगर आप पुलिस या जेल विभाग में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ा मौका आया है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सहायक कारापाल और कक्षपाल पदों की भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस साल राज्य में कुल 42 सहायक कारापाल (Assistant Jailor) और 3 बैकलॉग पद पर भर्ती होगी. आवेदन की शुरुआत 7 नवंबर 2025 से होगी और आखिरी तारीख 8 दिसंबर 2025 है. इसके बाद 11 से 13 दिसंबर 2025 के बीच आवेदन में करेक्शन करने का मौका मिलेगा.
संस्था: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
विभाग: गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार
पद का नाम: सहायक जेलर (Assistant Jailor / सहायक करपाल)
कुल पद: 45 (42 नियमित + 3 बैकलॉग)
वेतनमान: पे लेवल-5 (₹29,200 – ₹92,300/-)
नौकरी का स्थान: झारखंड राज्य
झारखंड सहायक जेलर भर्ती 2025: 45 पदों पर वैकेंसी, जानिए वेतन, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
महत्वपूर्ण तिथियाँ
| घटना | तिथि |
|---|---|
| आवेदन प्रारंभ | 07 नवंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 08 दिसंबर 2025 |
| शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 10 दिसंबर 2025 |
| आवेदन सुधार की तिथि | 11 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक |
🧾 पदों का विवरण (Vacancy Breakdown)
| श्रेणी | नियमित पद | बैकलॉग पद |
|---|---|---|
| सामान्य (UR) | 17 | 00 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 11 | 01 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 04 | 01 |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC-I) | 03 | 01 |
| पिछड़ा वर्ग (BC-II) | 03 | 00 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 04 | 00 |
| कुल पद | 42 | 03 |
महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन आवेदन | Click Here |
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री (Bachelor’s Degree) या उसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
- डिग्री आवेदन की अंतिम तिथि तक प्राप्त हो जानी चाहिए।
आयु सीमा (01/08/2025 तक)
| वर्ग | अधिकतम आयु सीमा |
|---|---|
| सामान्य / EWS | 35 वर्ष |
| EBC-I / BC-II (पुरुष) | 37 वर्ष |
| महिला (UR, EWS, EBC, BC) | 38 वर्ष |
| SC / ST (पुरुष व महिला) | 40 वर्ष |
| भूतपूर्व सैनिक | अधिकतम सीमा में 5 वर्ष की छूट |
शारीरिक पात्रता (Physical Standard)
ऊँचाई (Height):
- UR / EBC / BC / EWS: 160 सेमी
- SC / ST: 155 सेमी
- सभी वर्ग की महिलाएँ: 148 सेमी
छाती (Chest) – केवल पुरुषों के लिए:
- UR / EBC / BC / EWS: 81 सेमी
- SC / ST: 79 सेमी
अन्य:
- उम्मीदवार शारीरिक व चिकित्सकीय रूप से पूरी तरह फिट होना चाहिए।
- फ्लैट फुट, नॉक नी, कलर ब्लाइंडनेस, नाइट ब्लाइंडनेस आदि बीमारियों से मुक्त होना चाहिए।
वेतनमान एवं भत्ते
वेतन: ₹29,200 – ₹92,300 (लेवल 5, 7वां वेतन आयोग)
मुख्य भत्ते:
- महंगाई भत्ता (DA)
- मकान किराया भत्ता (HRA)
- यातायात भत्ता (TA)
- पेंशन (NPS), चिकित्सा सुविधा, अवकाश और अन्य सरकारी लाभ
कुल मिलाकर इन-हैंड सैलरी लगभग ₹40,000 – ₹45,000 प्रति माह हो सकती है (स्थान के अनुसार)।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
चयन तीन चरणों में होगा:
Tier 1 – शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- पुरुष: 1 मील (1600 मी.) दौड़ 6 मिनट में
- महिला: 1 मील (1600 मी.) दौड़ 10 मिनट में
(यह केवल क्वालीफाइंग होगा, इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।)
Tier 2 – लिखित परीक्षा
तीन पेपर होंगे:
पेपर 1: भाषा ज्ञान (Hindi + English)
- कुल प्रश्न: 120
- समय: 2 घंटे
- न्यूनतम योग्यता अंक: 30%
(यह पेपर क्वालीफाइंग होगा।)
पेपर 2: जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा
- चुनी गई भाषा में 100 प्रश्न
- समय: 2 घंटे
- न्यूनतम योग्यता अंक: 30%
पेपर 3: सामान्य ज्ञान (GK)
- सामान्य अध्ययन: 30 प्रश्न
- सामान्य विज्ञान: 20 प्रश्न
- गणित: 20 प्रश्न
- मानसिक योग्यता: 20 प्रश्न
- कंप्यूटर ज्ञान: 20 प्रश्न
- झारखंड राज्य से संबंधित प्रश्न: 40 प्रश्न
- कुल: 150 प्रश्न (3 अंक प्रति सही उत्तर, 1 अंक नेगेटिव मार्किंग)
- समय: 2 घंटे
Tier 3 – चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट होगा। केवल फिट घोषित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी।
आवेदन शुल्क (Application Fees)
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| UR / EWS / EBC / BC | ₹100/- |
| SC / ST (केवल झारखंड निवासी) | ₹50/- |
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- ऑनलाइन आवेदन Click Here
- “Online Application for JAJCE-2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी बुनियादी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करने से पहले ध्यानपूर्वक जाँच लें।
- अंतिम प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।


