Naukripoint

भारतीय सेना धार्मिक शिक्षक

भारतीय सेना ने धार्मिक शिक्षक (Religious Teacher)जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर (JCO) के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह हिंदू, सिख, मुस्लिम (सुन्नी), ईसाई और बौद्ध समुदायों के योग्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए नायब सूबेदार के रूप में सेवा का बहुत प्रतिष्ठित अवसर है।

  • आवेदन शुरू: 13 फरवरी 2026
  • आवेदन अंतिम तिथि: 1 अप्रैल 2026
  • मूल वेतन: पे लेवल-5 – ₹29,200 से शुरू (अधिकतम ₹92,300 तक)
  • आवेदन मोड: केवल ऑनलाइन

प्रमुख हाइलाइट्स

  • पद का नाम: धार्मिक शिक्षक (Religious Teacher) – JCO (नायब सूबेदार)
  • श्रेणियां: 6 (पंडित, पंडित गोरखा, ग्रंथी, मौलवी, पादरी, बौद्ध भिक्षु)
  • कुल रिक्तियां: संगठनात्मक आवश्यकता अनुसार (आधिकारिक संख्या अधिसूचना में बाद में स्पष्ट होगी)
  • नौकरी स्थान: अखिल भारत (विभिन्न सेना इकाइयों में)
  • प्रशिक्षण: BEG & सेंटर, किरकी (6 सप्ताह बेसिक) + INI पुणे (11 सप्ताह विशेष प्रशिक्षण)

श्रेणीवार पात्रता

श्रेणी (पद का नाम) धार्मिक/शैक्षणिक योग्यता
पंडित & पंडित गोरखा UGC मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से शास्त्री/आचार्य (संस्कृत)। कर्मकांड मुख्य विषय या 1 वर्ष डिप्लोमा अनिवार्य। BA/MA संस्कृत मान्य नहीं।
ग्रंथी किसी भी विषय में स्नातक + पंजाबी में ज्ञानी
मौलवी (सुन्नी) किसी भी विषय में स्नातक + अरबी में आलिम या उर्दू में अदीब-ए-माहिर/उर्दू माहिर
पादरी किसी भी विषय में स्नातक + चर्च द्वारा ऑर्डेनेशन + लोकल बिशप की अप्रूव्ड लिस्ट में नाम
बौद्ध भिक्षु (महायान – लद्दाख स्काउट्स) किसी भी विषय में स्नातक + उपयुक्त प्राधिकारी द्वारा बौद्ध भिक्षु/पुजारी के रूप में मान्यता (गेस्हे/Ph.D. या लोपोन/राजबाम डिग्री + मठ प्रमाणपत्र)

आयु सीमा

  • सिविलियन उम्मीदवार: 25 से 34 वर्ष (1 जुलाई 2027 को)
  • जन्म तिथि: 1 जुलाई 1993 से 1 जुलाई 2002 के बीच (दोनों समावेशी)
  • सेवारत सैनिक: वही आयु सीमा लागू

शारीरिक मानक

श्रेणी ऊंचाई (सेमी) न्यूनतम वजन (किग्रा) अधिकतम वजन 25-30 वर्ष (किग्रा) अधिकतम वजन 30-34 वर्ष (किग्रा) छाती (सेमी)
सामान्य 160 50 58.9 61.4 77
गोरखा & लद्दाख 157 48 56.7 59.2 77
अंडमान-निकोबार & लक्षद्वीप (स्थानीय) 155 50 55.3 57.7 77

वेतन एवं लाभ

  • मूल वेतन: पे लेवल-5 – ₹29,200 से शुरू (अधिकतम ₹92,300 तक)
  • मुख्य भत्ते:
    • DA (महंगाई भत्ता)
    • HRA (शहर अनुसार)
    • परिवहन भत्ता
    • मिलिट्री सर्विस पे
    • फील्ड एरिया अलाउंस
    • मुफ्त मेडिकल सुविधा, राशन, आवास, CSD कैंटीन
    • NPS पेंशन + ग्रेच्युटी

चयन प्रक्रिया

चरण 1: ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE)

  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
  • दो पेपर:
    • पेपर-I: सामान्य जागरूकता – 50 प्रश्न – 100 अंक – 1 घंटा
    • पेपर-II: धार्मिक विषय (श्रेणी अनुसार) – 50 प्रश्न – 100 अंक – 1 घंटा
  • कुल समय: 2 घंटे
  • न्यूनतम अंक: दोनों पेपर में 40%
  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं
  • भाषा: हिंदी, अंग्रेजी + 11 क्षेत्रीय भाषाएं (मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी, असमिया)

चरण 2: रिक्रूटमेंट रैली (PFT / PMT / मेडिकल)

  • 1.6 किमी दौड़ (अधिकतम 8 मिनट में)
  • शारीरिक मापन (ऊंचाई, वजन, छाती)
  • आर्मी मेडिकल टीम द्वारा मेडिकल जांच

चरण 3: व्यक्तिगत साक्षात्कार

  • न्यूनतम 50% अंक (50/100) अनिवार्य
  • ग्रंथी श्रेणी में कीर्तन क्षमता का भी मूल्यांकन

चरण 4: अंतिम मेरिट एवं प्रशिक्षण

  • पेपर-II + इंटरव्यू अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट
  • चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं Click Here
  2. “JCO/OR Enrollment” पर क्लिक करें और प्रोफाइल रजिस्टर करें
  3. धार्मिक शिक्षक (JCO) श्रेणी के लिए पात्रता जांचें
  4. व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, धार्मिक योग्यता सावधानी से भरें
  5. हाल की पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें (चेहरा स्पष्ट दिखना चाहिए – मिसमैच होने पर परीक्षा केंद्र पर अस्वीकार)
  6. 5 परीक्षा केंद्र चुनें
  7. धार्मिक श्रेणी चुनें (पंडित/ग्रंथी/मौलवी/पादरी/बौद्ध भिक्षु)
  8. ₹250 का परीक्षा शुल्क क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या UPI से जमा करें
  9. फॉर्म रिव्यू करें → सबमिट करें
  10. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और रंगीन प्रिंटआउट लें

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 13 फरवरी 2026
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि: 1 अप्रैल 2026
  • एडमिट कार्ड: joinindianarmy.nic.in पर सूचित
  • ऑनलाइन CEE (CBT): बाद में सूचित
  • रिक्रूटमेंट रैली (PFT/PMT/मेडिकल): बाद में सूचित

आवेदन शुल्क

  • सभी उम्मीदवार: ₹250
  • भुगतान मोड: क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, UPI

Social

Download App

naukri-pointnaukri-point