Naukripoint

ICAI एक्जीक्यूटिव ऑफिसर और डायरेक्टर भर्ती 2026

मुख्य जानकारी:
कुल पद: 109
आरंभ तिथि :01/04/2026
अंतिम तिथि: 15/04/2026

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने एडवरटाइजमेंट नंबर 04/2026/HRD/03 जारी कर 109 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला है।

ये पद चार्टर्ड अकाउंटेंसी, लीगल, कंपनी सेक्रेटरी, आईटी, इकोनॉमिक्स, सस्टेनेबिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में हैं।

आवेदन शुरू: 1 अप्रैल 2026 आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अप्रैल 2026 (केवल 15 दिनों का समय है – जल्दी आवेदन करें)

रिक्तियों का ब्रेकअप

पद का नाम कोड रिक्तियां
डायरेक्टर – लीगल 2601 1
एक्जीक्यूटिव ऑफिसर – CA 2602 75
एक्जीक्यूटिव ऑफिसर – लीगल 2603 15
एक्जीक्यूटिव ऑफिसर – कंपनी सेक्रेटरी 2604 2
एक्जीक्यूटिव ऑफिसर – सस्टेनेबिलिटी 2605 3
एक्जीक्यूटिव ऑफिसर – इकोनॉमिक्स 2606 1
एक्जीक्यूटिव ऑफिसर – इंफ्रास्ट्रक्चर 2607 2
एक्जीक्यूटिव ऑफिसर – आईटी 2608 10
कुल 109

CA के लिए सबसे ज्यादा 75 पद उपलब्ध हैं। लीगल और आईटी के पद भी अच्छी संख्या में हैं।

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (पद के अनुसार)

  • डायरेक्टर – लीगल: LLB डिग्री
  • EO – CA: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)
  • EO – लीगल: LLB डिग्री
  • EO – कंपनी सेक्रेटरी: कंपनी सेक्रेटरी (CS)
  • EO – सस्टेनेबिलिटी: सस्टेनेबिलिटी में Ph.D.
  • EO – इकोनॉमिक्स: इकोनॉमिक्स में Ph.D.
  • EO – इंफ्रास्ट्रक्चर: B.E./B.Tech (सिविल) या B.Arch
  • EO – आईटी: B.E./B.Tech (CS/IT)

आयु सीमा (28 फरवरी 2026 को)

पद का नाम अधिकतम आयु अनुभव
डायरेक्टर – लीगल 55 वर्ष 22 वर्ष
EO – CA 25 वर्ष अनिवार्य नहीं
EO – लीगल 25 वर्ष अनिवार्य नहीं
EO – कंपनी सेक्रेटरी 25 वर्ष अनिवार्य नहीं
EO – सस्टेनेबिलिटी 30 वर्ष अनिवार्य नहीं
EO – इकोनॉमिक्स 30 वर्ष 2 वर्ष
EO – इंफ्रास्ट्रक्चर 27 वर्ष 2 वर्ष
EO – आईटी 27 वर्ष 2 वर्ष

पूर्णकालिक, पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव ही गिना जाएगा। पार्ट-टाइम, फ्रीलांसिंग, आर्टिकलशिप आदि नहीं गिने जाएंगे।

सैलरी और भत्ते

एक्जीक्यूटिव ऑफिसर पदों (कोड 2602–2608)

  • पे लेवल: 10
  • बेसिक पे: ₹56,100 – ₹1,77,500
  • अनुमानित CTC: ₹15.51 लाख प्रति वर्ष (शुरुआती)

डायरेक्टर – लीगल (कोड 2601)

  • पे लेवल: 16
  • बेसिक पे: ₹2,05,400 – ₹2,24,400
  • अनुमानित CTC: ₹54 लाख प्रति वर्ष

DA, HRA, NPS, LTC, ग्रेच्युटी और अन्य लाभ ICAI के नियमों अनुसार मिलेंगे। 1 वर्ष की प्रोबेशन पीरियड रहेगा।

चयन प्रक्रिया

  1. कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) – 150 अंक (जनरल + टेक्निकल सेक्शन)
  2. पर्सनल इंटरव्यू

अंतिम मेरिट CBT + इंटरव्यू के आधार पर बनेगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  1. ICAI की आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाएं।Click Here
  2. जिस पद कोड के लिए आवेदन करना है, उस पर क्लिक करें (एक ही कोड के लिए केवल एक आवेदन)।
  3. नाम, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल से रजिस्टर करें।
  4. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव विवरण भरें।
  5. फोटो, सिग्नेचर और दस्तावेज अपलोड करें।
  6. ₹500 आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  7. फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट करें।
  8. प्रिंटआउट निकालकर रखें।

सरकारी कर्मचारी को इंटरव्यू के समय NOC लाना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी: मार्च 2026
  • आवेदन शुरू: 1 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अप्रैल 2026
  • आयु गणना की तिथि: 28 फरवरी 2026
  • CBT परीक्षा तिथि: बाद में घोषित

आवेदन शुल्क

  • सभी उम्मीदवार: ₹500 (नॉन-रिफंडेबल)