Naukripoint

EXIM बैंक मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026

मुख्य जानकारी:
कुल पद: 40
आरंभ तिथि :17/01/2026
अंतिम तिथि: 01/02/2026

EXIM Bank Management Trainee Recruitment 2026: एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (India Exim Bank) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (बैंकिंग ऑपरेशंस) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (विज्ञापन संख्या: HRM/MT/2025-26/05) जारी कर दी है। यह भर्ती ऑल इंडिया लेवल पर की जा रही है और यह MBA, CA एवं फाइनेंस प्रोफेशनल्स के लिए एक प्रतिष्ठित अवसर है।

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 40 पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 1 वर्ष की ट्रेनिंग अवधि के दौरान ₹65,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद उम्मीदवारों को डिप्टी मैनेजर (JM-I) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी 2026 से 01 फरवरी 2026 तक चलेगी।

EXIM बैंक भर्ती 2026 – मुख्य जानकारी

  • भर्ती संस्था: एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (EXIM Bank)
  • पद नाम: मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) – बैंकिंग ऑपरेशंस
  • कुल पद: 40
  • कार्यस्थल: ऑल इंडिया / विदेशी कार्यालय
  • ट्रेनिंग स्टाइपेंड: ₹65,000 प्रति माह
  • स्थायी वेतन: JM-I स्केल (लगभग ₹17–18 लाख CTC वार्षिक)
  • आवेदन माध्यम: ऑनलाइन
  • अंतिम तिथि: 01 फरवरी 2026

पदों का वर्ग-वार विवरण

वर्ग पद
अनारक्षित (UR) 19
ओबीसी (NCL) 10
एससी 5
एसटी 3
ईडब्ल्यूएस 3
कुल 40

 

पात्रता मापदंड (31.12.2025 के अनुसार)

1. शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक: न्यूनतम 3 वर्ष का फुल-टाइम कोर्स, कम से कम 60% अंक
    और
  • स्नातकोत्तर: MBA / PGDBA / PGDBM / MMS (2 वर्ष फुल-टाइम) – फाइनेंस / इंटरनेशनल बिजनेस / फॉरेन ट्रेड, न्यूनतम 60% अंक
    या
  • चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)
    • CA के लिए परीक्षा उत्तीर्ण होना पर्याप्त
    • जॉइनिंग के समय ICAI सदस्यता अनिवार्य

जनवरी 2026 में फाइनल एग्जाम देने वाले एवं 01 जून 2026 तक रिजल्ट आने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

2. आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

आयु में छूट

  • SC/ST: 5 वर्ष
  • OBC (NCL): 3 वर्ष
  • PwBD: सामान्य/EWS – 10 वर्ष, OBC – 13 वर्ष, SC/ST – 15 वर्ष

वेतनमान एवं करियर ग्रोथ

ट्रेनिंग अवधि (1 वर्ष)

  • ₹65,000 प्रति माह स्टाइपेंड

स्थायी नियुक्ति (डिप्टी मैनेजर – JM-I)

  • वेतनमान: ₹48,480 – 85,920
  • भत्ते: महंगाई भत्ता (DA), HRA/हाउसिंग, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, LTC, मेडिकल सुविधा
  • अन्य लाभ: होम लोन, कार लोन व पर्सनल लोन रियायती दरों पर

सेवा बांड (महत्वपूर्ण)

  • बांड राशि: ₹3,00,000
  • अवधि:
    • 1 वर्ष मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में
    • इसके बाद न्यूनतम 5 वर्ष EXIM बैंक में सेवा

चयन प्रक्रिया

चरण 1: लिखित परीक्षा (फरवरी 2026 – संभावित)

भाग विषय
भाग-1 वित्तीय विवरण विश्लेषण (अनिवार्य)
भाग-2 प्रोफेशनल नॉलेज (8 में से 6 प्रश्न)
  • कुल अंक: 100
  • समय: 2 घंटे 30 मिनट
  • वेटेज: 70%

चरण 2: साक्षात्कार

  • वेटेज: 30%
  • स्थान: मुंबई / नई दिल्ली

परीक्षा केंद्र

  • मुंबई
  • नई दिल्ली
  • चेन्नई
  • कोलकाता
  • गुवाहाटी

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (Apply Online)

  1. EXIM बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ Click Here
  2. “Careers” → “Apply Online” पर क्लिक करें
  3. नई रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल, ईमेल)
  4. लॉग-इन कर आवेदन फॉर्म भरें
  5. फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान व हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  7. फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रारंभ 17 जनवरी 2026
अंतिम तिथि 01 फरवरी 2026
परीक्षा फरवरी 2026 (संभावित)

आवेदन शुल्क

वर्ग शुल्क
सामान्य / OBC ₹600
SC / ST / PwBD / EWS / महिला ₹100

 

Social

Download App

naukri-pointnaukri-point