Naukripoint

ECILअपरेंटिस भर्ती 2026

मुख्य जानकारी:
कुल पद: 248
आरंभ तिथि :06/01/2026
अंतिम तिथि: 20/01/2026

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने ईसीआईएल अपरेंटिस भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती ग्रेजुएट इंजीनियर अपरेंटिस (GEA) एवं टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस (TA) के कुल 248 पदों के लिए की जा रही है।

यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है जो सरकारी पीएसयू में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग प्राप्त कर अपने करियर की मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं। चयनित उम्मीदवारों को हैदराबाद (तेलंगाना) में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 06 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 20 जनवरी 2026 अंतिम तिथि है।

ईसीआईएल भर्ती 2026: मुख्य जानकारी

  • संस्था का नाम: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL)
  • पद का नाम: ग्रेजुएट इंजीनियर अपरेंटिस (GEA), टेक्नीशियन अपरेंटिस (TA)
  • कुल पद: 248
  • कार्यस्थल: हैदराबाद, तेलंगाना
  • आवेदन माध्यम: ऑनलाइन
  • अंतिम तिथि: 20 जनवरी 2026

पदों का विवरण

पद का नाम पदों की संख्या
ग्रेजुएट इंजीनियर अपरेंटिस (GEA) 200
टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस (TA) 48
कुल 248

शैक्षणिक योग्यता

ग्रेजुएट इंजीनियर अपरेंटिस (GEA)

  • संबंधित शाखा में बीई / बीटेक उत्तीर्ण
  • शाखाएँ: इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, आईटी, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, केमिकल आदि
  • डिग्री 01 अप्रैल 2023 या उसके बाद प्राप्त होनी चाहिए

टेक्नीशियन अपरेंटिस (TA)

  • संबंधित शाखा में 3 वर्षीय डिप्लोमा
  • डिप्लोमा 01 अप्रैल 2023 या उसके बाद उत्तीर्ण होना चाहिए

आयु सीमा (31 दिसंबर 2025 के अनुसार)

  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष

आयु में छूट

  • एससी / एसटी: 5 वर्ष
  • ओबीसी (एनसीएल): 3 वर्ष
  • दिव्यांग: 10 वर्ष

स्टाइपेंड (वेतन)

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस: ₹9,000 प्रतिमाह
  • डिप्लोमा अपरेंटिस: ₹8,000 प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।

  1. शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट सूची
  2. दस्तावेज़ सत्यापन (हैदराबाद में)
  3. मेडिकल फिटनेस के बाद अंतिम चयन

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले Website पर पंजीकरण करें Click Here
  2. ईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
  3. अपरेंटिस भर्ती लिंक पर क्लिक करें
  4. व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण भरें
  5. फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
  6. किसी भी प्रकार की हार्ड कॉपी भेजने की आवश्यकता नहीं है

महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रारंभ 06 जनवरी 2026
अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026
मेरिट सूची 23 जनवरी 2026
दस्तावेज़ सत्यापन 28–30 जनवरी 2026
प्रशिक्षण प्रारंभ 09 फरवरी 2026

 

Social

Download App

naukri-pointnaukri-point