Naukripoint

DRDO INMAS अप्रेंटिसशिप 2026

मुख्य जानकारी:
कुल पद: 38
आरंभ तिथि :01/04/2026
अंतिम तिथि: 30/04/2026

इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज (INMAS), दिल्ली, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO), रक्षा मंत्रालय के अधीन 38 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

पद: ग्रेजुएट अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और आईटीआई अप्रेंटिस कुल रिक्तियां: 38 ट्रेनिंग अवधि: 12 महीने स्टाइपेंड: ₹9,600 से ₹12,300 प्रति माह आवेदन शुरू: 1 अप्रैल 2026 आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026

रिक्तियों का ब्रेकअप

श्रेणी रिक्तियां
ग्रेजुएट अप्रेंटिस 25
डिप्लोमा अप्रेंटिस 9
आईटीआई अप्रेंटिस 4
कुल 38

विस्तृत ब्रेकअप:

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस (25 पद): B.Sc. (बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथमेटिक्स, कंप्यूटर साइंस) – 21 पद, B.Pharma – 2 पद, B.L.I.Sc. – 2 पद
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस (9 पद): कंप्यूटर साइंस/आईटी, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, मॉडर्न ऑफिस प्रैक्टिस आदि
  • आईटीआई अप्रेंटिस (4 पद): इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, COPA आदि

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: B.Sc. (संबंधित विषय), B.Pharma या B.L.I.Sc.
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस: संबंधित विषय में डिप्लोमा
  • आईटीआई अप्रेंटिस: संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास

महत्वपूर्ण शर्तें:

  • केवल 2022 या उसके बाद पास आउट उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं
  • नियमित मोड में पास होना जरूरी (दूरस्थ या कोरेस्पॉन्डेंस मोड नहीं)
  • पोस्ट-ग्रेजुएट उम्मीदवार अयोग्य हैं
  • पहले से 1 वर्ष या अधिक ट्रेनिंग/जॉब अनुभव वाले उम्मीदवार अयोग्य हैं

आयु सीमा: अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार (आमतौर पर 14-35 वर्ष तक)

स्टाइपेंड

अप्रेंटिसशिप श्रेणी मासिक स्टाइपेंड
ग्रेजुएट अप्रेंटिस ₹12,300
डिप्लोमा अप्रेंटिस ₹10,900
आईटीआई अप्रेंटिस ₹9,600

यह ट्रेनिंग स्टाइपेंड है। DA, HRA या अन्य भत्ते नहीं मिलेंगे। आवास या परिवहन सुविधा भी नहीं दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

  1. मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग: आवश्यक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर
  2. दस्तावेज सत्यापन
  3. मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जमा करना

अंतिम चयन बोर्ड द्वारा किया जाएगा। आरक्षण SC, ST, OBC (NCL), EWS और PwBD के लिए लागू होगा।

आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले BOAT पोर्टल ) पर रजिस्टर करें।Click Here
  2. अपना रजिस्ट्रेशन रीजनल बोर्ड से वेरिफाई करवाएं।
  3. NATS पोर्टल पर लॉगिन करें और INMAS को सर्च करें (User ID: NDLNOC000005)।
  4. सही अप्रेंटिसशिप श्रेणी और डिसिप्लिन चुनकर आवेदन करें।
  5. सभी विवरण भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  6. 30 अप्रैल 2026 से पहले सबमिट करें।
  7. सबमिटेड आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर रखें।

महत्वपूर्ण: आवेदन टाइप्ड फॉर्मेट में ही भरें। हैंडरिटेन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी: मार्च 2026
  • आवेदन शुरू: 1 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
  • ट्रेनिंग अवधि: जॉइनिंग से 12 महीने

आवेदन शुल्क

  • सभी उम्मीदवार: निःशुल्क