आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट, अमरावती ने अधिसूचना संख्या 01/2026/Estt. के तहत 300 विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर, टाइपिस्ट, कॉपिस्ट, स्टेनोग्राफर, सेक्शन ऑफिसर आदि पद शामिल हैं।
- कुल पद: 300 (13 विभिन्न पदों में)
- वेतनमान: ₹20,000 से ₹1,47,760 प्रति माह (पद अनुसार)
- आवेदन शुरू: 30 मार्च 2026
- आवेदन अंतिम तिथि: 19 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे तक)
- स्थान: आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट, अमरावती
- चयन: कंप्यूटर आधारित परीक्षा + स्किल टेस्ट (कुछ पदों के लिए)
पदवार रिक्तियां (संक्षेप में)
| पद का नाम | रिक्तियां |
|---|---|
| सेक्शन ऑफिसर | 5 |
| सीनियर सिस्टम ऑफिसर | 1 |
| कंप्यूटर ऑपरेटर | 31 |
| असिस्टेंट लाइब्रेरियन | 1 |
| लाइब्रेरियन ग्रेड-II | 1 |
| UD स्टेनोग्राफर | 7 |
| असिस्टेंट | 78 |
| एग्जामिनर | 27 |
| टाइपिस्ट | 44 |
| कॉपिस्ट | 34 |
| डेटा एंट्री ऑपरेटर | 50 |
| स्टेनोग्राफर | 1 |
| ऑफिस सबॉर्डिनेट | 20 |
| कुल | 300 |
आरक्षण: OC, EWS, BC (A,B,C,D,E), SC, ST, PwBD, पूर्व सैनिक और मेरिटोरियस स्पोर्ट्स पर्सन के लिए AP राज्य नियम अनुसार। महिलाओं के लिए 33⅓% आरक्षण।
पात्रता मानदंड (संक्षेप में)
शैक्षणिक योग्यता (पद अनुसार)
- सेक्शन ऑफिसर: लॉ डिग्री (3 वर्षीय या 5 वर्षीय) + कंप्यूटर ज्ञान को प्राथमिकता
- सीनियर सिस्टम ऑफिसर: B.Tech (CS/IT/ECE/EEE) या M.Sc. (CS) + 5 वर्ष अनुभव
- कंप्यूटर ऑपरेटर / डेटा एंट्री ऑपरेटर: कंप्यूटर साइंस में डिग्री + इंग्लिश टाइपिंग हायर ग्रेड (45 wpm)
- असिस्टेंट / एग्जामिनर: कोई भी डिग्री
- टाइपिस्ट: कोई भी डिग्री + इंग्लिश टाइपिंग हायर ग्रेड (45 wpm)
- स्टेनोग्राफर / UD स्टेनोग्राफर: कोई भी डिग्री + स्टेनो (80/120 wpm) + टाइपिंग हायर ग्रेड
- ऑफिस सबॉर्डिनेट: 7वीं पास (इंटरमीडिएट फेल वाले भी पात्र, लेकिन इंटरमीडिएट या उससे ऊपर की योग्यता वाले नहीं)
आयु सीमा (1 जनवरी 2026 को)
- न्यूनतम: 18 वर्ष
- अधिकतम: 42 वर्ष
आयु छूट:
- SC/ST/BC/EWS: 5 वर्ष (अधिकतम 47 वर्ष)
- PwBD: 10 वर्ष (अधिकतम 52 वर्ष)
- पूर्व सैनिक: AP राज्य नियम अनुसार
वेतनमान (मासिक)
| पद का नाम | मूल वेतन रेंज |
|---|---|
| सेक्शन ऑफिसर | ₹57,100 – ₹1,47,760 |
| सीनियर सिस्टम ऑफिसर | ₹44,570 – ₹1,27,480 |
| कंप्यूटर ऑपरेटर | ₹40,970 – ₹1,24,380 |
| असिस्टेंट / एग्जामिनर / टाइपिस्ट | ₹25,220 – ₹80,910 |
| ऑफिस सबॉर्डिनेट | ₹20,000 – ₹61,960 |
DA, HRA और अन्य भत्ते सहित इन-हैंड वेतन काफी आकर्षक होगा। नियुक्ति Contributory Pension Scheme के अंतर्गत होगी।
चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (80 अंक, 90 मिनट, MCQ प्रकार)
- अधिकांश पदों के लिए: 40 GK + 40 मेंटल एबिलिटी
- सेक्शन ऑफिसर: 20 GK + 10 मेंटल एबिलिटी + 50 लॉ
- ऑफिस सबॉर्डिनेट: 50 AP GK + 30 मेंटल एबिलिटी
- स्किल टेस्ट (कुछ पदों के लिए – UD स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट, कॉपिस्ट, डेटा एंट्री ऑपरेटर आदि)
- दस्तावेज सत्यापन + मेडिकल फिटनेस
क्वालीफाइंग अंक:
- OC & EWS: 40%
- BC: 35%
- SC/ST/PwBD: 30%
आवेदन कैसे करें
-
- AP हाई कोर्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। Click Here
- One Time Profile Registration (OTPR) पूरा करें (Part A)।
- OTPR ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- प्रत्येक पद के लिए Part B फॉर्म भरें।
- फोटो, सिग्नेचर और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और यूनिक एप्लीकेशन नंबर नोट कर लें।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य/OBC/EWS/BC: ₹800
- SC/ST/PwBD (AP डोमिसाइल): ₹400
महत्वपूर्ण तिथियां
- अधिसूचना जारी: 20 मार्च 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 मार्च 2026
- आवेदन अंतिम तिथि: 19 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे तक)
- परीक्षा तिथि: बाद में सूचित


